सघन वाहन जांच में 12 हजार जुर्माना वसूला
भवानीपुर
भवानीपुर. क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को भवानीपुर थाना चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने किया. जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई. बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरलोडिंग तथा कागजातों की कमी पाए जाने पर चालान काटे गए. प्रशिक्षु अवर निरीक्षक श्रुति कुमारी ने बताया कि 12 बाइक चालकों से कुल 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. संदिग्ध वाहनों की डिक्की व अन्य हिस्सों की भी तलाशी ली गई. पुलिस का कहना है कि नियमित जांच से अपराध पर नियंत्रण रखने के साथ असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बना रहता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए