हाल सदर अस्पताल का पूर्णिया : नाच देखने गये युवक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

डगरूआ (पूर्णिया) : थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत के दनसार गांव में एक युवक का शव धान के खेत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को धान खेत में फेंक दिया गया. इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. युवक […]
विज्ञापन
डगरूआ (पूर्णिया) : थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत के दनसार गांव में एक युवक का शव धान के खेत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को धान खेत में फेंक दिया गया. इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. युवक की पहचान दनसार गांव निवासी कनकीर ऋषि के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना डगरुआ पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
कनकीर ऋषि अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार को रात के लगभग आठ बजे घर के बगल में नाच देखने गया था. उसी दिन वह अपने तीन साथियों छोटलाल ऋषि उर्फ बंगाली, बाबूलाल सोरेन व रियो हांसदा के साथ गांव में ही घूम रहा था. नाच देख कर जब कनकीर सुबह देर तक अपने घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. लेकिन, कुछ पता नहीं चला. पत्नी परिया देवी ने बताया कि उसका पति मृतक कनकीर ऋषि रविवार की रात करीब आठ बजे नाच देखने गया था. मृतक की पत्नी परिया देवी के मुताबिक मंगलवार आठ बजे सुबह मवि दनसार के पास ही धान खेत में लोगों की भीड़ इकट्ठी थी. वहां शव मिलने की सूचना पाकर देखने गयी, तो शव की पहचान कनकीर ऋषि के रूप में हुई.
तीन लोगों को बनाया नामजद अभियुक्त : स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना थाने को दी. मौके पर थानाध्यक्षÂ बाकी पेज 17 पर
पूर्णिया : नाच देखने…
विजयेंद्र कुमार सदल-बल घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज गया है. इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी परिया देवी ने गांव के ही अन्य तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. वहीं दिये गये आवेदन में मृतक की पत्नी परिया देवी ने कहा कि उसका पुत्र सुबोध कुमार ने उसके पति के साथी छोटे लाल उर्फ बंगाली के घर पिता के बारे में पूछने गया, तो उन्होंने कहा कि मृतक कनकीर कहीं गया है, वह जहां है जल्दी ही घर पहुंच जायेगा. मृतक के परिजनों ने उन्हीं तीनों साथियों पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का अधिकांश हिस्सा गल चुका है. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव के कुछ हिस्से में गहरे जख्म का निशान पाया गया है. घटना से जुड़े तीनों साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










