ePaper

Bihar: पूर्णिया के नये एसपी आमिर जावेद को जानें, भ्रष्ट एसएसपी दया शंकर के सस्पेंड होने के बाद मिली कमान

Updated at : 19 Oct 2022 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: पूर्णिया के नये एसपी आमिर जावेद को जानें, भ्रष्ट एसएसपी दया शंकर के सस्पेंड होने के बाद मिली कमान

Bihar News: बिहार सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल किये. आइपीएस आमिर जावेद को पूर्णिया का एसपी बनाया गया है. भ्रष्टाचार में लिप्त एसएसपी दयाशंकर को सस्पेंड किया गया जिसके बाद आमिर जावेद को अब पूर्णिया की कमान दी गयी है.

विज्ञापन

Bihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने मंगलवार की रात को 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें 13 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के और पांच बिहार पुलिससेवा के अधिकारी शामिल है. वहीं सबकी नजर अभी पूर्णिया पर ही टिकी हुई थी. जहां के एसएसपी हाल में ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गये और एसएसपी के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है. इसका इंतजार किया जा रहा था कि मुख्यालय से अब किसे पूर्णिया की कमान सौंपी जाएगी. जिसके बाद अब मंगलवार देर शाम पूर्णिया को नया एसपी मिल गया है. आमिर जावेद अब पूर्णिया के नये एसपी होंगे.

2012 बैच के आईपीएस

आइपीएस अधिकारी आमिर जावेद को पूर्णिया का नया एसपी बनाया गया है. बेहद चर्चे में रहे पूर्णिया की कमान उन्हें सौंपी गयी है. आमिर जावेद जमालपुर में रेल एसपी की जिम्मेवारी संभाल रहे थे. 2012 बैच के आईपीएस आमिर जावेद को पिछले साल प्रमोट किया गया था. उनकी गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती है. रेल एसपी रहते उन्होंने नशाखुरानी गिरोह को ध्वस्त करने काफी सक्रियता से काम किये.

Also Read: Bihar: गया के पूर्व SSP आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए खोज तेज, वारंट लेकर यूपी जा सकती है पुलिस की टीम
पूर्णिया में पहली बार एसएसपी सस्पेंड

बता दें कि पूर्णिया में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एसपी को सस्पेंड किया गया. वहीं पहली बार एसपी आवास में भी छापेमारी पहली बार ही की गयी. पूर्णिया के थानों में भी भ्रष्टाचार की जड़ें पसर गयी थी. एसपी दयाशंकर ने ही भ्रष्टाचार का पांव पसारते हुए कई पुलिसकर्मियों को इसमें लिप्त कर लिया था. अब नये एसपी के पास इन चीजों को सही करने का चैलेंज होगा.

बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल

गौरतलब है कि मंगलवार शाम को बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किये. इस दौरान कई आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया. जिसमें पूर्णिया के एसपी भी नये तैनात किये गये. पुलिस महकमे की बात करें तो इस बार 13 आइपीएस अधिकारियों और 5 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला हुआ है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन