ePaper

Bihar: गया के पूर्व SSP आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए खोज तेज, वारंट लेकर यूपी जा सकती है पुलिस की टीम

Updated at : 19 Oct 2022 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: गया के पूर्व SSP आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए खोज तेज, वारंट लेकर यूपी जा सकती है पुलिस की टीम

Bihar News: अपने जालसाज दोस्त को फर्जी जज बनाकर बिहार के डीजीपी एस के सिंघल को फोन करने और अपने ऊपर लगे केस को हटवाने वाले गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार सस्पेंड कर दिये गये हैं. उनके ऊपर केस दर्ज किया गया है और वो फरार चल रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के डीजीपी (Bihar DGP) एस के सिंघल को फर्जी जज बनकर फोन करने वाले जालसाज अभिषेक अग्रवाल को जब आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पकड़ा तो पूछताछ में उसने जो राज उगले उसने गया के पू्र्व एसएसपी आदित्य कुमार की पोल खोल दी. आदित्य कुमार(IPS Aditya Kumar) ने अपने ऊपर शराब मामले में हुए एक केस को हटवाने के लिए ये साजिश रची थी. जब आइपीएस पर केस दर्ज हुआ तो वो फरार हैं. अब उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई तेज हो सकती है.

वारंट लेकर यूपी जाने की तैयारी

आइपीएस आदित्य कुमार को पकड़ने के लिए अब खोजबीन तेज हो रही है. जब जालसाज अभिषेक ने उनका पोल खोला तो आदित्य कुमार गायब हो गये. अब इस पूरे प्रकरण में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं पुलिस की टीम जब आदित्य कुमार के पटना स्थित आवास पर गये तो वो वहां से फरार थे. ईओयू की टीम अब आदित्य कुमार के गृहनगर मेरठ जाने की तैयारी कर सकती है जो उत्तर प्रदेश में है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य कुमार के विरुद्ध कोर्ट से वारंट लेकर पुलिस यूपी जा सकती है.

दो दिनों की रिमांड पर जालसाज

बता दें कि डीजीपी को फर्जी चीफ जस्टिस बनकर फोन करने वाले अभिषेक अग्रवाल को ईओयू ने दो दिनों की रिमांड पर ले लिया है. पूछताछ के क्रम में उसने कई राज उगले हैं. अभिषेक से विस्तार में पूरे षड्यंत्र की जानकारी ली जा रही है. डीजीपी के अलावा अन्य अफसरों को भी उसने फर्जी कॉल किये थे, ऐसी जानकारी सामने आयी है. ईओयू इसके बारे में भी अभिषेक से जानकारी लेगी.

Also Read: Bihar में बड़ी प्रशासनिक उलटफेर, 13 आईपीएस, 5 डीएसपी और 12 आईएएस बदले, हामिद जावेद होंगे एसपी पूर्णिया
शराब मामले में केस हटवाया

गौरतलब है कि आदित्य कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में तैनात थे. इससे पहले वो गया के एसएसपी थे. गया में तैनाती के दिनों में वो शराब के एक मामले में आरोपित बनाए गये और विभागिय कार्यवाही उनके खिलाफ शुरू हुई थी. इससे बाहर निकलने उन्होंने अपने जालसाज मित्र अभिषेक के साथ मिलकर साजिश रची और डीजीपी को फर्जी कॉल करके दबाव बनाकर केस हटवा लिया था. ये सारा खेल सामने आ गया और उनकी मुश्किलें बढ़ गयीं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन