PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार की बदलेगी तस्वीर, दी 34470 करोड़ की सौगात

Updated:
विज्ञापन

नीतीश सेतु का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन कर दिया. यह पुल राघोपुर दियारा इलाके के लोगों के लिए लाइफलाइन मानी जा रही है. इसके जरिए उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इस दौरान पीएम मोदी ने 34470 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात दी.

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के वैशाली जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने कच्ची दरगाह-बिदुपुर नीतीश सेतु का उद्घाटन किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूरे 34470 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने गमछा भी लहराया. वैशाली के राजापाकर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

विज्ञापन

19.76 किलोमीटर लंबा है नीतीश सेतु

जानकारी के मुताबिक, कच्ची दरगाह-बिदुपुर नीतीश सेतु की लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है. इसमें गंगा नदी पर बने मुख्य पुल की लंबाई करीब 9.76 किलोमीटर है. 6 लेन का यह पुल आधुनिक तकनीक से बनाया गया है. नीतीश सेतु केवल गंगा पर बना एक पुल नहीं, बल्कि उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच दूरी कम करने की नई कड़ी बनेगा.

कितनी है नीतीश सेतु की लागत?

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल परियोजना के निर्माण पर हजारों करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इसके लिए एशियाई विकास बैंक और बिहार सरकार ने आर्थिक सहयोग दिया. परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 4,988.40 करोड़ रुपये है. इसमें एडीबी की वित्तीय सहायता के साथ बिहार सरकार की हिस्सेदारी भी शामिल है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रमुख परियोजनाओं में ये सभी शामिल

बिहार को मिले प्रमुख सौगातों में 15,600 करोड़ से अधिक की विकास और आधारभूत संरचना परियोजनाएं, 14,450 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं की आधारशिला, बक्सर ताप विद्युत परियोजना की दूसरी यूनिट,100 इलेक्ट्रिक बसें, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, साहेबगंज-अरेराज-बेतिया फोर लेन, एनर्जी और सोलर प्रोजेक्ट्स समेत अन्य शामिल हैं.

बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली में बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम को लेकर लोगों की भारी भीड़ भी जुटी है. इससे पहले पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई'.

Also Read:कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज का नाम नीतीश सेतु किसने रखा? PM मोदी के आने से पहले ललन सिंह ने बताया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन