ePaper

बिहार के भागलपुर में जया किशोरी की PHOTOS देखिए, श्रीमद्भागवत कथा का हो रहा आयोजन

Updated at : 29 Nov 2023 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर में जया किशोरी की PHOTOS देखिए, श्रीमद्भागवत कथा का हो रहा आयोजन

भागलपुर के गोशाला परिसर में मंगलवार से श्री गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है. इस यज्ञ को लेकर कथवाचिका जया किशोरी भागलपुर पहुंची हैं. जहां 4 दिसंबर तक कथा का श्रवण होना है.

विज्ञापन
undefined

कथवाचिका जया किशोरी भागलपुर पहुंची हैं जहां 4 दिसंबर तक कथा का श्रवण होना है. मंगलवार को कथा वाचिका जया किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा शुरू करने के पहले खाटू नरेश की जय सहित रानी सती दादी जी की जय और बाबा भूतनाथ की जय के साथ कहा कि मां-बाप हमेशा अपने बच्चों को अच्छे संगत में देखना चाहते हैं.

undefined

श्री गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में गोशाला परिसर में मंगलवार से शुरू हुए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सुनने आये लोगों से कही. यह यज्ञ चार दिसंबर तक चलेगा.

undefined

कथा वाचिका ने कहा कि बच्चों के साथ कभी भी जबर्दश्ती नहीं करना चाहिए, उन्हें संस्कार सिखायें कि मेरे रहने के बाद भी वह अच्छे से रहे और दूसरे की मदद करे. उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मदद के भी संस्कार देना चाहिए.

undefined

कथा वाचिका ने कहा कि अच्छे इंसान बनने के लिए समय लगता है, लेकिन शार्टकट वाले सफलता का रास्ता जल्द ही खत्म हो जाता है. पहले श्लोक में ही वेद व्यास ने समस्त वेद ग्रंथ लिख दिया था. सत्य, चित्त व आनंद भगवान के तीन रूप हैं. उन्होंने कहा कि जो हमेशा अडिग रहे वही सत्य है, आश्रय उसी का लेना चाहिए, जो कभी नहीं बदले वही भगवान हैं.

undefined

जया किशोरी ने कहा कि भगवान को नहीं मानने वाला व्यक्ति भी परेशानी में भगवान का याद करता है. इस धरती पर श्री कृष्ण व श्रीराम की कठिनाई कम थी क्या? इस संसार में जिसकी जितनी जिंदगी लिखी है, उसे काटनी ही पड़ेगी, चाहे हंस के, चाहे रो कर.

undefined

जया किशोरी ने कहा कि जो इंसान दुख में सुखी होकर रह ले, समझो उस दिन भगवान की शरण में आ गये.

undefined

जया किशोरी ने कहा कि यह मनुष्य का स्वभाव है कि आप जब भी किसी के साथ अधिक समय व्यतीत करते हैं तो उस आदमी का प्रभाव पड़ने लगता है. बुराई आसान है, लेकिन अच्छे बनने के लिए मेहनत करनी पड़ती है

undefined

भागलपुर के नया बाजार स्थित गोशाला परिसर में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक के लिए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ चल रहा है.

undefined

कथा में यजमान के रूप में शामिल इन 45 परिवारों के लिए बनारस से 45 ब्राह्मणों को आचार्य के रूप में बुलवाया गया है, जिससे कि कार्यक्रम सुचारु रूप से जारी रहे.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन