मोकामा में युवक की गला दबा कर हत्या, दोस्तों पर आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 12:50 AM
मोकामा. मोकामा थाना अंर्तगत पंचमहला में 33 वर्षीय रंजन कुमार की हत्या गला दबाकर कर दी गयी. वहीं शव को झाड़ी में फेंक दिया गया.
मोकामा. मोकामा थाना अंर्तगत पंचमहला में 33 वर्षीय रंजन कुमार की हत्या गला दबाकर कर दी गयी. वहीं शव को झाड़ी में फेंक दिया गया. यह घटना बुधवार को घटी. शाम के वक्त झाड़ी में पड़े शव को देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी. मृत युवक विमलदेव राम का पुत्र था. दोस्तों पर हत्या का शक है. कयास लग रहा है कि आपसी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि रंजन सुबह में घर से निकला था. वहीं शाम तक वापस नहीं लौट सका. परिवार के लोग उसे ढूंढ रहे थे. इसी बीच सूचना मिली की रंजन का शव घर से थोड़ी दूर फेंका हुआ है. शव को उठाकर परिजन घर पर ले आये. इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पांव में भी जख्म के निशान थे. पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने ही रंजन को मार डाला. वहीं उसकी सोने की अंगूठी, सोने का लॉकेट और मोबाइल फोन भी लूट लिया गया. पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोप के बाद मृतक के दोस्तों के घर पर दबिश दी गयी. लेकिन सभी घर छोड़कर फरार थे. इसको लेकर दोस्तों पर हत्या का संदेह गहरा गया है. ग्रामीणों की माने तो सुबह में रंजन अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था. दोस्तों से विवाद की बात भी ग्रामीण बता रहे हैं. फिलहाल इस घटना के बाद मुहल्ले में तनाव का माहौल बन गया है. जिसको लेकर पुलिस की गतिविधि तेज हो गयी है. इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वृद्ध पिता ने बताया कि जरूरी काम से घर से बाहर निकला था. शाम में पुत्र की हत्या की मनहूस खबर मिली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










