PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी क्यों आ रहे बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बता दिया, राज्य को देंगे कई तोहफा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 May 2025 3:26 PM
PM Modi
PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं. बिहार चुनाव से पहले उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है. चुनाव की तैयारियों में जुटे एनडीए के नेता पीएम मोदी के रैली की तैयारी में जुटे हैं.
PM Modi Bihar Visit: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी 29 मई को पहली बार बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. चुनावी साल के बीच पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को विशाल जनसभा भी संबोधित करेंगे. इसी बीच पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को बिहार दौरे पर आएंगे, जहां वह पटना के नवनिर्मित एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ-साथ बिहटा एयरपोर्ट का भी शिलान्यास करेंगे.
बीजेपी मुख्यालय भी जायेंगे पीएम
दिलीप जायसवाल ने आगे जानकारी दी कि पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय आएंगे. इसी दौरान वह रोड शो भी करेंगे, जहां सभी लोग उनका स्वागत करेंगे. पीएम मोदी भाजपा कार्यालय में पार्टी के सांसद, विधायक और विधान परिषद के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. साथ ही संगठन को लेकर भी चर्चा करेंगे.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “ज्योति मल्होत्रा ने देश के साथ गद्दारी करने का काम किया. ऐसे गद्दार को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस तरह की हरकत करने वाले इंसान को भगवान ऐसी सजा दे, ताकि कोई दोबारा देश के साथ गद्दारी करने की हिम्मत न कर सके.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जदयू भी तैयारियों में जुटी
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से पूरा विपक्ष परेशान हो जाता है. नीरज कुमार ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं, अपने साथ विकास की सौगात लेकर आएंगे. विकास के पैमाने पर बिहार आगे बढ़ रहा है. बिहार की जनता को बदलाव की उम्मीद है. वह लालू यादव या महागठबंधन के नेताओं की तरह नहीं हैं, संपत्ति खरीदने के इरादे से नहीं आ रहे हैं. नौकरी के बदले जमीन लेने नहीं आ रहे हैं, प्रधानमंत्री बिहार के विकास को गति देने आ रहे हैं. लेकिन विपक्ष उनके दौरे से ही परेशान हो जाता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










