मंदिर में भजन गाते-गाते अचानक फूट-फूटकर रोने लगीं मैथिली ठाकुर, कहा- पता नहीं क्या हो रहा

Updated:
विज्ञापन

मैथिली ठाकुर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maithili Thakur: अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर एक मंदिर में भजन गा रहीं थीं. लेकिन इस दौरान अचानक वे रो पड़ीं. मैथिली ठाकुर ने कहा, पता नहीं मुझे क्या हो रहा है. इस दौरान मैथिली के दोनों भाई भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Maithili Thakur: बिहार की मशहूर गायिका और अलीनगर विधानसभा की विधायक मैथिली ठाकुर अक्सर मंदिरों में भजन गाते दिखतीं हैं. ऐसे में वह जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में पहुंचीं. यहां मंदिर में वह राधा-कृष्ण की मूर्ति के सामने बैठकर भजन गा रहीं थीं. लेकिन अचानक उनका गला भर आया. देखते ही देखते वह फूट-फूटकर रोने लगीं. इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?

इस दौरान मैथिली ठाकुर ने कहा, मुझे नहीं पता क्या हो रहा है. यहां भक्तों के भजन, घंटियां और तालियों की गूंज ने मेरे मन को छू लिया है. मैं खुद को ही नहीं संभाल पाई और मेरे आंखों से आंसू आने लगे. आज तक मैंने ऐसा महसूस नहीं किया है. ऐसे लग रहा जैसे मेरे मन का बोझ हल्का हो गया हो. जानकारी के मुताबिक, मंदिर में मैथिली ठाकुर के दोनों भाई भी मौजूद थे.

फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट

मैथिली ठाकुर ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए वीडियो और फोटो भी शेयर किया है. पोस्ट शेयर कर मैथिली ने लिखा, आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था. लेकिन जब मैं गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर में दर्शन के लिए पहुंची, तो वहां का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई. आंखों से आंसू बहते रहें, ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो.

Also Read: बिहार के दूसरे सबसे बड़े इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण अंतिम फेज में, जानिए कब होगा पूरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन