Kal Ka Mausam: पछुआ हवा ने बढ़ाई मुश्किल, गुरुवार से बिहार में फिर बदलने वाला है मौसम

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

People sit around a bonfire to warm themselves on a cold winter day

Bihar Weather : उत्तर बिहार में नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर घना कोहरा के चलते लोगों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. एक या दो फरवरी से मौसम में और बदलाव होने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंड से राहत नहीं मिल रही है. हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को इससे थोड़ी राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग की मानें तो कल गुरुवार (30 जनवरी) को भी प्रदेश में पछुआ हवा के चलते ठंड का असर अधिक रहेगा. पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. वैसे अगले दो दिनों में बिहार में एक बार फिर बड़ा मौसम परिवर्तन होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह-शाम बना रहेगा ठंड का प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में गुरुवार को भी सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 12 जिलों पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना में धूप निकलने के बावजूद सर्द पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा. पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा. इस बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तराई वाले इलाकों को प्रभावित करेगा. इसके कारण तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ करेगा परेशान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दक्षिण बिहार के अधिकतर हिस्सों में दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा. बांका, जमुई, औरंगाबाद, डेहरी, पूसा, जीरादेई, मोतिहारी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की उम्मीद है. उत्तर बिहार के पूर्णिया समेत कई जिलों में अति घना कोहरा व तराई वाले इलाकों में घना कोहरा का प्रभाव बना रहेगा. इस दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं. पहला पश्चिमी विक्षोभ आज 29 जनवरी को सक्रिय हो सकता है, जबकि दूसरा 1 फरवरी से प्रभावी होगा.

Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन