पटना में आज से दो दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट, 23 नवंबर से बढ़ेगी रात की ठंड

Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान के पास शनिवार के दिन में छाया कोहरा. फोटो - जय प्रकाश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में 22-23 नवंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी. 23 नवंबर से मौसम साफ होने के साथ ठंड में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान. जानिए तापमान का पूरा पूर्वानुमान.

विज्ञापन

Patna Weather Today : मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राजधानी में 22 और 23 नवंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 नवंबर की सुबह 8:30 बजे से 23 नवंबर की सुबह 8:30 बजे तक पटना सहित दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. हालांकि, इन दोनों दिनों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

विज्ञापन

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

आइएमडी पटना के अनुसार, 22 नवंबर को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, 23 नवंबर को दिन के पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस रहने से रात की ठंड में हल्की बढ़ोतरी होगी. इस दौरान सूर्योदय सुबह 6:12 से 6:13 बजे के बीच और सूर्यास्त शाम 4:59 बजे होगा.

शनिवार को शहर में छाया धुंध

पटना शहर में शनिवार की दिन में ही धुंध देखा गया. इसे चक्रवात अकवान का असर माना जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इसके बाद 23 नवंबर से मौसम साफ होने के साथ ठंड में हल्की बढ़ोतरी होगी.

शनिवार को धुंध में घिरा पटना का ज्ञान भवन. फोटो - जय प्रकाश
शनिवार को धुंध में घिरा पटना का ज्ञान भवन. फोटो - जय प्रकाश

रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी

आइएमडी पटना के पिछले पांच दिनों (17 से 21 नवंबर) के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो शहर में दिन का तापमान 25.7 डिग्री से 29.7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री से बढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात की ठंड में कमी आयी है.

21 नवंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में पटना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्वी पटना में अधिकतम 28.9 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिनांकअधिकतम / न्यूनतम
21 नवंबर27.1°C / 20.6°C
20 नवंबर28.8°C / 18.4°C
19 नवंबर26.8°C / 16.7°C
18 नवंबर28.7°C / 16.3°C
17 नवंबर28.9°C / 18.4°C

23 नवंबर से साफ होगा मौसम, छाएगा कोहरा

विभाग के अनुसार, 23 से 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी. 24 और 25 नवंबर की सुबह कोहरा या धुंध रहने के बाद आसमान साफ हो जाएगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरकर 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से ठंड बढ़ेगी. शहर में सूर्योदय सुबह करीब 6:11 से 6:14 बजे के बीच और सूर्यास्त शाम 4:59 बजे होगा.

पटना की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें

बिहार के मौसम की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन