ePaper

Watch Video: चलती कार में लगी आग, देखते-ही-देखते सबकुछ हो गया जलकर राख

Updated at : 29 Jun 2025 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news fire accident

Watch Video: मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर चलती कार में अचानक आग लग गई. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जब तक लोगों को कुछ समझ आता तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. इसका एक वीडियो सामने आया है. देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

Watch Video: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चांदनी चौक ओवर ब्रिज पर अचानक एक कार में आग लग गई. आग लगने की वजह से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. जब तक लोगों को कुछ समझ आता कार आग का गोला बन गई. लोगों ने स्थानिय पुलिस को मामले से अवगत कराया, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती गाड़ी जलकर राख हो गई थी. गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं हुई है.

बीते दिनों भी मुजफ्फरपुर में एक चलते सीएनजी ऑटो में आग लग गई थी. हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई थी. मृतकों में मां और उसकी बेटी थी. इसके साथ ही 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

ALSO READ: Bihar Chunav: वोटर लिस्ट रिवीजन शुरू, जानिए SRI फॉर्म मिलने के बाद वोटर क्या करें?

ALSO READ: Bihar Crime: खराब हुई नई स्कूटी तो पूरे शोरूम में लगा दी आग! बोला- मैं साइको हूं

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन