ePaper

टाटानगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बिहार में पथराव, कोच का शीशा टूटा...

Updated at : 04 Oct 2024 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
vande bharat news| Vande Bharat Express: Stone pelting on Vande Bharat Express in Bihar, coach glass broken

Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है. गया-गोमो रेल सेक्शन के सरमाटांड़ और यदुडीह स्टेशनों के बीच पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबाजी की है. जिससे एक कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है. गया-गोमो रेल सेक्शन के सरमाटांड़ और यदुडीह स्टेशनों के बीच पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबाजी की है. जानकारी के मुताबिक पत्थर फेंके जाने की घटना के कारण ट्रेन के एक कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में किसी यात्री की चोट लगने की सूचना नहीं है. यह घटना गुरुवार देर शाम की बतायी जा रही है. इस घटना को लेकर हजारीबाग आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है.

सरमाटांड और यदुडीह स्टेशनों के बीच हुई पत्थरबाजी

बता दें कि 20894 डाउन पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस गया से खुली. उसके बाद शाम में 5.15 बजे सरमाटांड और यदुडीह स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी. इसी दौरान रेल किलोमीटर संख्या 368/24 पर सी/2-43, 44 और सी/5-63, 64 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी. जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया.

Also Read: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ी बिहार की चिंता, आज 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी…

घटना के बाद आरपीएफ ने बढ़ाई सक्रियता

इस घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कोडरमा आरपीएफ और हजारीबाग रोड आरपीएफ की संयुक्त टीम पत्थरबाज की तलाश कर रही है. कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कोडरमा-गया रेल सेक्शन पर चौकसी बढ़ा दी है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन