कुशवाहा की नई टीम तैयार, बगावत रोकने के लिए विधायकों को दी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Jan 2026 3:18 PM
पत्रकारों से बात करते RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा
Bihar: राष्ट्रीय लोक मोर्चा में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है. पार्टी चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. साथ ही अन्य पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं. इसे पार्टी में चल रही नाराजगी को कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में बदलाव करते हुए दिनारा से विधायक आलोक कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. प्रशांत पंकज चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी संगठन में प्रधान महासचिव का पद हिमांशु पटेल को दिया गया है, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अब मदन चौधरी संभालेंगे. मदन चौधरी इससे पहले पार्टी में प्रभारी की भूमिका में काम कर रहे थे.
क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा
इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के विस्तार और मजबूती की जिम्मेदारी उन्हीं नेताओं को दी जा रही है, जिनके नामों की घोषणा की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके. कुशवाहा ने दोहराया कि दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला पूरी सोच-समझ के साथ लिया गया है.
इस बदलाव के बीच पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चा भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा से नाराज चल रहे तीन विधायकों में से दो अब मान गए हैं, लेकिन एक विधायक अब भी नाराज बताए जा रहे हैं. आज के कार्यक्रम में विधायक माधव आनंद भी मौजूद थे. उन्हें किसी तरह की नई जिम्मेदारी नहीं दी गई. बाजपट्टी से विधायक रामेश्वर महतो की कुर्सी भी कार्यक्रम में नहीं लगाई गई थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
रामेश्वर महतो के सवाल पर क्या बोले RLM चीफ
प्रेस वार्ता में जब उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया कि रामेश्वर महतो कार्यक्रम में क्यों नहीं आए, तो उन्होंने कहा कि यह कोई विधायक दल की बैठक नहीं थी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर इस तरह देखा जाए तो एक और विधायक स्नेह लता भी नहीं पहुंची थीं. स्नेह लता उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं और सासाराम सीट से विधायक हैं.
राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए गठबंधन का हिस्सा है. विधानसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल गठन के दौरान उपेंद्र कुशवाहा के कुछ विधायक नाराज हो गए थे. उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिलवा दी. वे विधानसभा के सदस्य नहीं हैं. इसी फैसले को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा था. अब नए पदों की घोषणा को राजनीतिक जानकार डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के कई जिलों में कोहरे की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










