जेइइ मेन के स्कोर पर 20 से 30 हजार रैंक वाले को मिल सकता है NIT Patna

Updated at : 19 Sep 2021 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
जेइइ मेन के स्कोर पर 20 से 30 हजार रैंक वाले को मिल सकता है NIT Patna

जेइइ मेन 2021 के चारों सेशन का रिजल्ट के साथ-साथ रैंक कार्ड भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया है. टॉप 2.50 लाख स्टूडेंट्स जेइइ एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइ हुए हैं. वहीं, स्टूडेंट्स जेइइ एडवांस के लिए 20 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

अनुराग प्रधान

पटना. जेइइ मेन 2021 के चारों सेशन का रिजल्ट के साथ-साथ रैंक कार्ड भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया है. टॉप 2.50 लाख स्टूडेंट्स जेइइ एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइ हुए हैं. वहीं, स्टूडेंट्स जेइइ एडवांस के लिए 20 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं. जेइइ एडवांस्ड तीन अक्तूबर को आयोजित किया जायेगा. एडवांस्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से काउंसेलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. देश भर के 23 आइआइटी, 31 एनआइटी, 23 ट्रिपल आइटी सहित अन्य गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट (जीएफटीआइ) की 36 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसेलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि जारी करेगा.

जेइइ एडवांस्ड क्वालिफाइ स्टूडेंट्स आइआइटी और जेइइ मेन में क्वालिफाइ स्टूडेंट्स एनआइटी व गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन तथा च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. जेइइ मेन के रैंक कार्ड पर एनआइटी पटना से लेकर एनआइटी कालीकट, सूरत आदि कई संस्थानों में बेहतर ब्रांच मिल सकते हैं. जेइइ मेन में ऑल इंडिया 20 से 30 हजार तक रैंक लाने वाले स्टूडेंट्स को टॉप 10 एनआइटी की अन्य ब्रांचों के अतिरिक्त पटना, रायपुर, सिल्चर, उत्तराखंड, श्रीनगर, आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश जैसे एनआइटी की कोर ब्रांचों के साथ-साथ नये ट्रिपलआइटी जैसे तिरछी, नागपुर, पूणे, सूरत, भोपाल, वडोदरा, लखनऊ, रांची, गुवाहाटी आदि मिलने की संभावनाएं बन सकती है.

10 हजार रैंक वालों को मिल सकता है कालीकट एनआइटी

-जिनकी ऑल इंडिया रैंक पांच से 10 हजार के मध्य रहेगी, उन्हें उपरोक्त टॉप पांच एनआइटी की अन्य ब्रांचों के अतिरिक्त कालीकट, सूरत, नागपुर, भोपाल, कुरूक्षेत्र, राउरकेला जैसे एनआइटी में कोर ब्रांच मिलने की संभावना है.

20 हजार तक वालों को मिल सकता है एनआइटी जमशेदपुर

10 से 20 हजार के बीच जेइइ मेन रैंक लाने वाले को जालंधर, जमशेदपुर, दिल्ली, गोवा, अगरतला, हमीरपुर, दुर्गापुर जैसे एनआइटी में कोर ब्रांच के साथ-साथ ट्रिपलआइटी ग्वालियर, जबलपुर, पेक चंडीगढ़, आइआइइएसटी शिवपुर, बिट्स मेसरा, जेएनयू, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में कोर ब्रांच मिलने की संभावना है.

20 से 30 हजार रैंक वाले को मिल सकता है पटना एनआइटी:

ऑल इंडिया रैंक 20 से 30 हजार तक लाने वाले स्टूडेंट्स को टॉप 10 एनआइटी की अन्य ब्रांचों के अतिरिक्त पटना, रायपुर, सिल्चर, उत्तराखंड, श्रीनगर, आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश जैसे एनआइटी की कोर ब्रांचों के साथ-साथ नये ट्रिपलआइटी जैसे तिरछी, नागपुर, पूणे, सूरत, भोपाल, वडोदरा, लखनऊ, रांची, गुवाहाटी आदि मिलने की संभावनाएं बन सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन