पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर दुर्घटना, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा
घायल शिक्षक अंजनी कुमार सिन्हा. | Prabhat Khabar Network
पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक के दोनों पैर टूट गए, पीएमसीएच रेफर किया गया।
Road Accident : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा थाना क्षेत्र के नूतन पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन रौंद दिया. हादसे में 42 वर्षीय अंजनी कुमार सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गये. वे पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के महादेव स्थान निवासी अशोक कुमार सिन्हा के पुत्र हैं. जो गुरुवार को घर से बाइक से स्कूल नालंदा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र के नेयूसा मध्य विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे कि वे ज्योंही पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा के नूतन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे की एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने रौंदते हुए बख्तियारपुर की ओर भाग गया. हादसे में उनके दोनों पैर टूट गये. सूचना के बाद फतुहा 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से पटना पीएमसीएच भेज दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए