सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत

थाना क्षेत्र के पंडारक गांव में शुक्रवार की रात उच्च पथ पर अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक में टक्कर मार देने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी.मृ
पंडारक. थाना क्षेत्र के पंडारक गांव में शुक्रवार की रात उच्च पथ पर अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक में टक्कर मार देने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी.मृतकों में अंकित कुमार और रुपेश कुमार हैं. ये मोकामा थाना अंतर्गत मेकरा गांव के रहने वाले थे. दोनों युवकों की उम्र करीब 20 से22 साल की है. घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु पंडारक अस्पताल में लाये, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गयी.। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव मेकरा जा रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना घटी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गये. पंडारक थाना के थाना अध्यक्ष साधना कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी है . पंडारक अस्पताल में तैनात चिकित्सक कौशलेंद्र कुमार ने भी दो युवकों की मौत की पुष्टि की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




