Niti Aayog : देश के 112 आकांक्षी जिलों में टॉप-5 में बिहार के दो जिले, बांका टॉप पर और कटिहार दूसरे नंबर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2023 12:02 AM
केंद्र की इस घोषणा से बिहार के 13 जिलों के प्रखंडों में विशेष सहायता मिलती है. इन जिलों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जलसंधान, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों को विकसित करने पर ध्यान दिये जाते हैं.
नीति आयोग ने देश के अल्प विकसित 112 आकांक्षी जिलों के लिए चैम्पियन ऑफ चैंज डेल्टा रैंकिंग जारी की है. कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र में देश के पांच सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिलों की रैंकिंग की जानकारी नीति आयोग ने शेयर की है. देश के टॉप पांच में बिहार के दो जिले बांका पहले स्थान और कटिहार दूसरे स्थान पर है. एमपी के बरवानी, ओड़ीसा के धेंकाल, छत्तीसगढ़ का सुकमा क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है. नीति आयोग आकांक्षी जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा करने के लिए यह रिपोर्ट जारी की जाती है.
बिहार के 13 जिले देश के आकांक्षी जिलों की सूची में
वर्ष 2018 में लागू आकांक्षी जिला कार्यक्रम में बिहार के 13 जिले कटिहार, बेगूसराय, शेखपुरा, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर,सीमामढ़ी और नवादा शामिल हैं. केंद्र की इस घोषणा से बिहार के इन 13 जिलों के प्रखंडों में विशेष सहायता मिलती है. इन जिलों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जलसंधान, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों को विकसित करने पर ध्यान दिये जाते हैं. शिक्षा क्षेत्र के लिए मुख्य रूप से स्कूल में पढ़ाई और लाइब्रेरी की सुविधा, स्कूलों में आधारभूत संरचना, जिसमें टॉयलेट व पेयजल आदि मुख्य हैं.
राज्य सरकार की मदद से विशेष कार्यक्रम चलेगा
केंद्र सरकार ने देश में 500 आकांक्षी प्रखंडों की घोषणा की है उसमें 61 आकांक्षी प्रखंड बिहार के भी हैं. केंद्र सरकार, राज्य सरकार की मदद से विशेष कार्यक्रम चलायेगी. इन प्रखंडों का चयन केंद्र के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत किया गया है. विकास के कई पैमानों पर पिछड़े इन प्रखंडों को विकसित प्रखंडों की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जायेगा.
61 प्रखंड का चयन
शुरुआती दौर में इन प्रखंडों में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास जैसे इंडिकेटर पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. इन जिलों के लिए केंद्र से अतिरिक्त फंड का भी प्रबंधन किया जायेगा. प्रखंडों की रैंकिंग की जायेगी ताकि उनमें आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा बढ़ सके. बिहार पिछड़े 27 जिलों में से 61 प्रखंड का चयन किया गया है.
इस कार्यक्रम के तहत हुआ प्रखंडों का चयन
राज्य के 13 आकांक्षी जिलों (एडी) के भी प्रखंडों का चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया है. जिलों में भागलपुर और कैमूर जिलों के सर्वाधिक 5-5 करके के 10 प्रखंड, बेगूसराय के 4, मुंगेर के 4, जमुई के 4, औरंगाबाद और गया के 4-4 प्रखंड हैं. वहीं भोजपुर, कटिहार और बांका के तीन-तीन प्रखंड का नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










