कैंपस : विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय वर्कशॉप 17 व 18 को

Updated:
विज्ञापन

शहर के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चे भाग ले सकते हैं

विज्ञापन

पटना. शहर के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चे भाग ले सकते हैं. यह जानकारी केंद्र के गौरव कुमार पंडित ने दी. उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को ‘होम ऑटोमेशन’ कार्यशाला में बच्चों को लाइटिंग कंट्रोल, सिक्योरिटी सिस्टम्स, वायरलेस कम्युनिकेशन, वाइस कंट्रोल इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में बताया जायेगा. वहीं, 18 अगस्त को बेसिक बायोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी वर्कशॉप में माइक्रोस्कोप को हैंडल करने, माइक्रोप्लांट में सूक्ष्मजीव के देखने व बेसिक बायोलॉजी से अवगत कराया जायेगा. इसी दिन शाम में एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप में टेलीस्कोप हैंडलिंग व स्काइ ऑब्जर्वेशनल गाइडेंस को बच्चे समझ सकेंगे. यह आयोजन केंद्र के इनोवेशन हब में होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन