मोबाइल छीन कर भाग रहे दो अपराधी धराये

Updated:
विज्ञापन

लोदीपुर गांव स्थित एनएच 30 पर बाइक सवार दो अपराधियों को कट्टे के बल पर एक व्यक्ति से मोबाइल छिन कर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव स्थित एनएच 30 पर बाइक सवार दो अपराधियों को कट्टे के बल पर एक व्यक्ति से मोबाइल छिन कर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पकड़े गए अपराधियों के पास से चोरी की एक बाइक और देसी कट्टा बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, लोदीपुर गांव निवासी पिंटू कुमार सड़क पर खड़े होकर मोबाइल से कहीं बात कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने कट्टा सटा कर मोबाइल छीन कर भागने लगे. पिंटू ने शोर मचाया तो काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए. इसके बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार अपराधियों को धर दबोचा व जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान लोदीपुर के ही निवासी बजरंगी राय के पुत्र पंकज कुमार व सागर राय के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. अपराधियों के पास से बाइक भी बरामद हुई थी जो पिछले दिनों व्यापुर से चोरी गयी थी. साथ ही कट्टा भी बरामद हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन