बाढ़ में तीन घंटे से अधिक समय तक ब्लॉक से हुई परेशानी

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास रेल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार की सुबह 2 घंटे और शाम में साढ़े तीन घंटे ब्लॉक लेने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

बाढ़. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास रेल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार की सुबह 2 घंटे और शाम में साढ़े तीन घंटे ब्लॉक लेने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वही कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं. बरौनी उधना समर स्पेशल ट्रेन बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर संध्या 4:19 से लेकर 7:30 बजे तक खड़ी रही. वहीं चार नंबर प्लेटफार्म पर मोकामा पटना पैसेंजर ट्रेन रुकी रही. डाउन लाइन की ट्रेनें भी कई घंटे विलंब से चलीं. इसमें पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, कोसी सहरसा एक्सप्रेस, दानापुर भागलपुर इंटरसिटी, कमला गंगा इंटरसिटी, पटना मोकामा पैसेंजर इएमयू और पटना मोकामा पैसेंजर ट्रेन कई घंटे लेट चलीं. वही अप लाइन की ट्रेन हाथिदह, मोकामा स्टेशन के आसपास खड़ी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन