इस साल बिप्रसे के 23 अधिकारी बनेेंगे आइएएस

Updated:
विज्ञापन

प्रमोशन से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) कैडर के अधिकारी बनने की प्रक्रिया अब नियमित हो गयी है.

विज्ञापन

कैलाशपति मिश्र,पटना

प्रमोशन से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) कैडर के अधिकारी बनने की प्रक्रिया अब नियमित हो गयी है. वर्ष 2023 में तीन साल के बैकलॉग को पूरा करते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की अनुमति से जहां बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 54 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति दी गयी थी. वहीं, वर्ष 2024 में बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 23 अधिकारी को आइएएस में प्रोन्नति दिये जाने की संभावना है.यह रिक्तियां वर्ष 2023 के लिए है.सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए इन 23 अधिकारियों की सेवा पुस्तिका तैयार करके यूपीएससी को भेज दी है. ये सभी अधिकारी बिहार लोक सेवा आयोग के 39वीं बैच के हैं. यदि इन सभी अधिकारियों की सेवा पुस्तिका में कोई त्रुटि नहीं रही, तो सभी का प्रोमोशन लगभग तय है.

वर्ष 2023 में बिप्रसे के 54 अधिकारियों को मिली थी प्रोन्नति : वर्ष 2023 में पहला मौका था जब एक साथ बिप्रसे के 54 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति दी गयी थी. इस क्रम में 2020 के लिए 27, 2021 के लिए 24 तथा 2022 के लिए नौ अफसरों को आइएएस में प्रोन्नति के लिए अनुशंसा की गयी थी,लेकिन छह अधिकारियों की सेवा पुस्तिका में गड़बड़ी मिलने के कारण प्रोन्नति नहीं दी गयी थी, जबकि 54 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति दी गयी. मालूम हो कि 2018 व 2019 को जोड़ उस समय कुल 26 बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आइएएस में प्रोन्नति मिली थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन