धनरूआ में बंद घर से चोरों ने उड़ाये पांच लाख के जेवर

Updated:
विज्ञापन

धनरूआ थाना के बौरही गांव निवासी अजित सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख के आभूषण व अन्य कई सामान पर हाथ साफ कर दिया

विज्ञापन

मसौढ़ी. धनरूआ थाना के बौरही गांव निवासी अजित सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख के आभूषण व अन्य कई सामान पर हाथ साफ कर दिया. बताया जाता है कि घर में कोई नहीं था. इस वजह से चोर घर में काफी देर तक रुके और एक एक कमरे का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल लिया. गृहस्वामी अजित कुमार बीते 15 दिनों से पत्नी सुमन सिंह के साथ पटना में थे और वे एक अस्पताल में अपनी मां का इलाज करा रहे थे. उन्हें घर में हुई चोरी की जानकारी गुरुवार को उनके चाचा दिग्विजय सिंह ने फोन पर दी. इधर इसकी जानकारी मिलते ही अजित पत्नी के साथ गुरुवार को अपने घर पहुंचे तो देखा की पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके घर से सोने का एक हार, सोने की चार चूड़ियां, एक मंगलसूत्र, तीन सोने की चेन 10 सोने की अंगूठी जिसकी कीमत करीब पांच लाख है चुरा लिये. इसके अलावा कई कीमती कपड़े भी अपने साथ ले गये. सुमन सिंह के बयान पर धनरूआ थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन