बंद मकान से चोरों ने नकद सहित गहने उड़ाये
जगमालबीघा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने बंद मकान में घुसकर नकदी व गहने चोरी कर ली.
खुसरूपुर. थाना क्षेत्र के जगमालबीघा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने बंद मकान में घुसकर नकदी व गहने चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि गांव के राजेश शर्मा उर्फ पप्पू घर में ताला लगा पांच दिनों से परिवार के सदस्यों के साथ पटना में थे. चोरों ने मकान के छत के सहारे घुसे और तीन कमरों का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात ले उड़े. चोरों की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है. घटना की जानकारी पीड़ित को शनिवार को हुई, जब वे वोट करने गांव आये थे. घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की छानबीन की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए