फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन के लिए होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

अब बिहार के निजी फार्मेसी और पारा मेडिकल संस्थानों में नये सत्र में एडमिशन संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगा.

विज्ञापन

पटना. अब बिहार के निजी फार्मेसी और पारा मेडिकल संस्थानों में नये सत्र में एडमिशन संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगा. नर्सिंग संस्थानों में 2024-25 सत्र में एडमिशन के लिए बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय लेगा. अब तक सरकारी संस्थानों में ही एडमिशन बीसीइसीइबी के माध्यम से होता था. लेकिन अब निजी संस्थानों में भी एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने का 19 अगस्त तक मौका मिलेगा. वेबसाइट buhs.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा आठ सितंबर को सुबह नौ से 12 बजे तक होगी. बिहार में 80 निजी फार्मेसी संस्थान हैं. 70 निजी पारा मेडिकल संस्थान हैं. आधा दर्जन सरकारी फार्मेसी संस्थान हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन