तेज रफ्तार कार 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरी

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी. आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट व भद्र घाट के बीच गंगा किनारे बनी सड़क पर जा रही तेज रफ्तार कार के चालक द्वारा संतुलन खोने से पास में चल रहे निर्माण कार्य को ले खोदे गये 10 फुट गहरे गड्ढे में कार गिर कर पलट गयी.

विज्ञापन

पटना सिटी. आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट व भद्र घाट के बीच गंगा किनारे बनी सड़क पर जा रही तेज रफ्तार कार के चालक द्वारा संतुलन खोने से पास में चल रहे निर्माण कार्य को ले खोदे गये 10 फुट गहरे गड्ढे में कार गिर कर पलट गयी. इस घटना में कार चालक और सवार महिला जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य में लगे लोगों की मदद से दोनों जख्मियों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा और जेसीबी की मदद से गड्ढे में गिरे कार को सीधा कर बाहर निकाला गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दोनों जख्मियों का उपचार एनएमसीएच में कराया जा रहा है.

खगौल में नाले में मिला 50 वर्षीय अधेड़ का शव

खगौल. गुरुवार को निमतल्ला रोड नाले में 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव को नाले देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों की मदद से नाले से बाहर निकाला.इसके बाद उसकी शिनाख्त ���ार घरवा मोड़ निवासी कृष्ण राम के रूप मे हुआ जो होटल में काम करता था. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन