प्रतिदिन होमवर्क की समीक्षा करेंगे क्लास टीचर

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन

नये समय -सारिणी के अनुसार कक्षा का संचालन सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक होगा.

विज्ञापन

–नये समय -सारिणी के अनुसार कक्षा का संचालन सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक होगा

आपके शहर में

विज्ञापन

–प्रतिदिन सात घंटी होगी पढ़ाई, एक कक्षा 40 मिनट की होगी

संवाददाता, पटना

सरकारी स्कूलों का सात अप्रैल से समय बदल जायेगा. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों प्रधानाध्यापकों और प्रखंडों शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि नये समय -सारिणी के अनुसार कक्षा का संचालन सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक होगा. इस दौरान स्कूलों में कुल सात घंटी पढ़ाई होगी. सुबह 6.30 बजे से सात बजे प्रार्थना होगी. इसके बाद वर्ग का संचालन शुरू कर दिया जायेगा. प्रत्येक घंटी 40 मिनट की होगी. पहली घंटी सुबह सात बजे से 7.40 तक, दूसरी घंटी 7.40 से 8.20, तीसरी घंटी 8.20 से नौ बजे तक चलेगी. बीच में सुबह नौ से 9.40 बजे तक प्रारंभिक स्कूलों के बच्चे मध्याह्न भोजन करेंगे. फिर चौथी घंटी सुबह 9.40 से 10.20 बजे तक चलेगी. इसी तरह पांचवीं घंटी 10.20 से 11 बजे, छठी घंटी 11 से 11.40 तक और सातवीं और अंतिम घंटी सुबह 11.40 से 12.20 बजे तक संचालित होगी. इसके बाद बच्चों को छुट्टी दे दी जायेगी.

जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि दोपहर 12.20 से 12.30 बजे तक प्रधानाध्यापक स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषय की समीक्षा की जायेगी. अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं बच्चों को दिये गये गृह कार्य की समीक्षा व जांच करेंगे. वहीं टीचर भी बच्चों को दिये गये होम वर्क की जांच करेंगे.

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को दी जाने वाली गृह कार्य पर विशेष ध्यान देना होगा. प्रधानाध्यापक और वर्ग शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिदिन बच्चों को गृह कार्य मिले और प्रतिदिन उसकी जांच हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन