ePaper

तेजप्रताप विवाद के बाद अनुष्का के भाई भी राजनीतिक पेंच में फंसे, पार्टी ने आकाश यादव को निकाला बाहर

Updated at : 29 May 2025 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics

Bihar Politics (आकाश यादव पार्टी से हुए निष्कासित)

Bihar Politics: तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के 12 साल पुराने रिश्ते का विवाद अब राजनीतिक भूचाल बन चुका है. तेजप्रताप के पोस्ट के बाद मामला गरमाया और अब अनुष्का के भाई आकाश यादव को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है. सियासी हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के 12 साल पुराने रिश्ते का मामला अचानक सार्वजनिक हुआ, जब तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर इस संबंध की बात कही. हालांकि बाद में तेजप्रताप ने अपने अकाउंट हैक होने का दावा किया, लेकिन तब तक विवाद ने राजनीतिक गलियारों में तूफान ला दिया था.

इस पोस्ट के बाद लालू परिवार और राजद में तनाव गहराता गया. तेजप्रताप यादव को न केवल पार्टी से बल्कि परिवार से भी निष्कासित कर दिया गया. यह फैसला पार्टी के लिए बड़े सदमे की तरह था और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना.

आकाश यादव के बयानों पर सख्त कार्रवाई, 6 साल के लिए निष्कासन

विवाद बढ़ने के बाद अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कई विवादास्पद बयान दिए, जो पार्टी के लिए चिंता का विषय बने. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को पार्टी अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया. इसके साथ ही उन्हें पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया.

राजनीतिक भविष्य पर सवाल, पार्टी के लिए नया संकट

तेजप्रताप और आकाश यादव के निष्कासन से पार्टी में असंतोष और विवाद बढ़ा है. इस घटना ने राजद और उसके सहयोगी दलों की एकजुटता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आगामी चुनाव को देखते हुए यह विवाद राजनीतिक रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है.

Also Read: स्कूल में मास्टर साहब कर रहे थे बड़ा खेल, अब शिक्षा विभाग ने ले लिया तगड़ा ऐक्शन

सोशल मीडिया पर सियासी जंग, परिवार की निजता में दखल

सोशल मीडिया पर इस विवाद ने राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों ही स्तर पर बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है. तेजप्रताप के पोस्ट और इसके बाद की प्रतिक्रियाओं ने परिवार की निजी जिंदगी को भी सार्वजनिक बनाया है, जिससे राजनीतिक पार्टियों के अंदरूनी मसलों का भी पर्दाफाश हुआ है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन