न्यायालय आ रही किशोरी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस ने बचाया

Updated:
विज्ञापन

धनरूआ थाना के एक गांव से एक जुलाई को घर से भागी 16 वर्षीया किशोरी के सोमवार को मसौढ़ी व्यवहार न्यायालय पहुंचने के पहले कुछ लोगों पकड़कर पिटाई कर दी.

विज्ञापन

मसौढ़ी. धनरूआ थाना के एक गांव से एक जुलाई को घर से भागी 16 वर्षीया किशोरी के सोमवार को मसौढ़ी व्यवहार न्यायालय पहुंचने के पहले कुछ लोगों पकड़कर पिटाई कर दी. सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर किशोरी की पिटाई होती रही और आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे. इस बीच किसी ने पास स्थित एसडीपीओ-1 कार्यालय में पदस्थापित एक पदाधिकारी को फोन कर इसकी जानकारी दी. वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच किशोरी को बचाया. एसडीपीओ कार्यालय ने धनरूआ पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची धनरूआ पुलिस किशोरी को थाना ले गयी. गौरतलब है कि किशोरी के पिता ने धनरूआ थाना में शिबुचक निवासी शादीशुदा कुंदन पासवान पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया जाता है कि दर्ज प्राथमिकी की जानकारी जब किशोरी को हुई तो वह सोमवार को मसौढ़ी स्थित व्यवहार न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराने आ रही थी. आरोप है कि किशोरी को पीटने वाले कुंदन की पत्नी व उसके घर वाले थे. थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि किशोरी को बचाकर ले आया गया है, उसका न्यायालय में बयान नहीं हो सका है. सोमवार की घटना कुंदन की पत्नी का प्रतिशोध का परिणाम है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन