ePaper

Video : Tanzania के सोशल मीडिया स्टार ने पवन सिंह के गाने 'लहंगा लहक जाई' पर बनाया वीडियो, फैंस हुए दीवाने

Updated at : 30 Jan 2023 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Video : Tanzania के सोशल मीडिया स्टार ने पवन सिंह के गाने 'लहंगा लहक जाई' पर बनाया वीडियो, फैंस हुए दीवाने

तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल अपनी बहन नीमा पॉल के साथ मिलकर कई भारतीय भाषा के गानों पर वीडियो और रील्स बनाते हैं जो लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. कीली पॉल ने अब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और शिल्पी राज के नए भोजपुरी गाने 'लहंगा लहक जाई' पर लीप सिंक करते हुए एक वीडियो बनाया है.

विज्ञापन

भोजपुरी गानों को सुनने और पसंद करने वाले लोगों में सिर्फ भोजपुरी बोलने वाले लोग ही नहीं हैं. बल्कि भोजपुरी गानों की दीवानगी पूरे देश और दुनिया में देखी जा सकती है. भोजपुरी गानों को लोगों द्वारा खास कर पार्टी या फिर पब और डिस्को में अधिक सुना जाता है. भोजपुरी गानों की धून ही ऐसी होती है की लोग खूद को झूमने से रोक नहीं पाते हैं. भोजपुरी गानों के दीवानों में कई विदेशी सोशल मीडिया स्टार भी शामिल हैं, इसी में से एक नाम तंजानिया के किली पॉल का है.

Tanzania के सोशल मीडिया स्टार ने भोजपुरी गाने पर बनाया वीडियो 

तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल अपनी बहन नीमा पॉल के साथ मिलकर कई भारतीय भाषा के गानों पर वीडियो और रील्स बनाते हैं जो लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. कीली पॉल ने अब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और शिल्पी राज के नए भोजपुरी गाने ‘लहंगा लहक जाई’ पर लीप सिंक करते हुए एक वीडियो बनाया है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/Cn8o_LKAFx9/
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो 

कीली पॉल और नीमा पॉल ने कई भारतीय भाषा पर रिलस बनाया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ है. दोनों भाई बहन अब भोजपुरी गाने पर ठुमक लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों के इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कीली पॉल ने कैप्शन में लिखा “मेरे भोजपुरी फैंस” पवन सिंह के गाने पर बनाए गए इस रिलस को अब तक 2 लाख बार देखा जा चुका है. दोनों ने इससे पहले भोजपुरी के मशहूर गाने लॉलीपॉप लागेलु पर भी वीडियो बनाया था. उस रिलस को भी लोगों ने खूब पसंद किया था.

फैंस दे रहे गजब प्रतिक्रिया 

फैंस कीली पॉल और नीमा पॉल के इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा कि ‘आप लोग भारत की नागरिकता ले लो’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने कीली पॉल को भोजपुरी फिल्मों में विलन का रोल तक करने को कह दिया. कई अन्य यूजर ने कई अन्य गानों पर रिलस बनाने की फरमाइश सामने रखी. कीली पॉल के इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन