बाढ़ में SSB कमांडेंट के घर भीषण डकैती: बुजुर्ग मां को बंधक बना मुंह में ठूंसा कपड़ा, 1 करोड़ के गहने-कैश लूटकर फरार

Updated:
विज्ञापन

एसएसबी कमांडेंट के घर में भीषण डकैती.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में शुक्रवार रात हथियारबंद अपराधियों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाया. उन्होंने SSB कमांडेंट राणा प्रिंस सिंह के घर में घुसकर उनकी वृद्ध मां को बंधक बनाकर पीटा और करीब एक करोड़ रुपये के गहने और नकदी लूट लिए.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि हथियारबंद अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं. बेखौफ बदमाशों ने दिवंगत व्यवसायी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भानू बाबू और एसएसबी कमांडेंट राणा प्रिंस सिंह के घर पर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया. घर में अकेली मौजूद कमांडेंट की वृद्ध मां तनुजा देवी के साथ दरिंदगी करते हुए बदमाशों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर बांध दिए, ताकि वे शोर न मचा सकें.

विज्ञापन

2 घंटे तक चला लूटपाट का तांडव

परिजनों के अनुसार, करीब पांच से अधिक हथियारबंद बदमाश शुक्रवार की रात करीब 11 बजे घर में दाखिल हुए और लगभग दो घंटे तक बेखौफ होकर तांडव मचाते रहे. बेरहमी से हुई मारपीट के कारण बुजुर्ग महिला जब बेहोश हो गईं, तो बदमाशों ने उन्हें मृत समझ लिया. इसके बाद अपराधियों ने आराम से घर की अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़ डाले. कमांडेंट के चाचा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अपराधी घर से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और भारी मात्रा में नकदी समेटकर रात करीब 1 बजे आसानी से फरार हो गए.

महिला को गंभीर हालत में PMCH रेफर किया गया

वारदात के बाद जब घायल महिला को होश आया, तो उन्होंने किसी तरह कराहते हुए शोर मचाया. आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के पड़ोसियों ने उन्हें लहूलुहान और गंभीर हालत में पाया. आनन-फानन में उन्हें बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया. घनी आबादी के बीच हुई इस बड़ी वारदात की भनक पड़ोसियों को 2 घंटे तक नहीं लगी, जिससे इलाके में भारी दहशत का माहौल है. पीड़िता का इकलौता बेटा राणा प्रिंस सिंह एसएसबी में कमांडेंट हैं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की सीमा पर तैनात हैं.

Image

फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) की टीम के साथ मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट सहित अहम साक्ष्य जुटाए. मामले की जानकारी देते हुए एनटीपीसी थानाध्यक्ष ने कहा-

"फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. परिजन मारपीट कर सामान ले जाने का आरोप लगा रहे हैं. कुल कितने की संपत्ति लूटी गई है, यह परिजनों के औपचारिक आवेदन और सामानों के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. जख्मी महिला का इलाज चल रहा है और पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर सघन जांच-पड़ताल कर अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी है."- NTPC थानाध्यक्ष

Also Read: पटना के गणपति गेस्ट हाउस में देह व्यापार का खुलासा, 4 मंजिलों पर चल रहा था खेल; 4 युवतियां हिरासत में, एक गिरफ्तार, संचालक फरार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन