अथमलगोला में छापा, 21 किलो गांजा के साथ तस्कर पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंज पर निवासी पप्पू राय अपने घर में गांजा छुपा कर रखा है.

विज्ञापन

अथमलगोला. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंज पर निवासी पप्पू राय अपने घर में गांजा छुपा कर रखा है. सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक बाढ़ 2 अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो गाड़ी देख दो व्यक्ति भागने लगे. हालांकि पुलिस ने खदेड़ा, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों फरार हो गये. वहीं पुलिस ने उसके घर को घेराबंदी कर जब दरवाजा खुलवाया तो अरुण राय ने खोला. घर की तलाशी लेने पर कमरे के अंदर पलंग के नीचे से दो प्लास्टिक का बोरा बरामद हुआ, जिसे खोलकर देखने पर गांजा मिला. बरामद गांजे का वजन 21 किलो 730 ग्राम है. भागने वाले व्यक्ति का नाम जब पूछा गया तो पप्पू राय और उसका बेटा कुंदन कुमार है. दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन