ePaper

Smart Meter: बिहार में रिचार्ज खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली! विभाग ने इस जिले के उपभोक्ताओं को दिया बोनस

Updated at : 26 Jun 2025 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
smart meter

smart meter

Smart Meter: भागलपुर में 26 से 29 जून तक ऊर्जा ऐप अपडेट पर रहेगा, जिससे इस दौरान बिजली रिचार्ज नहीं हो सकेगा. लेकिन, उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बाधित न हो इसके लिए बिजली विभाग ने उपाय बताया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Smart Meter: भागलपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. 26 जून से 29 जून तक ऊर्जा मित्र ऐप के अपडेट का काम चलने वाला है, जिसके कारण इस दौरान उपभोक्ता बिजली का रिचार्ज नहीं कर सकेंगे. हालांकि, अगर किसी उपभोक्ता का रिचार्ज इसी अवधि में खत्म होता है तो उनकी बिजली आपूर्ति नहीं रोकी जाएगी. यह जानकारी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) भागलपुर आपूर्ति क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता ने दी है.

रिचार्ज खत्म होने पर भी बिजली रहेगी चालू

SBPDCL के अनुसार, उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है. अगर 26 से 29 जून के बीच किसी उपभोक्ता का रिचार्ज खत्म हो जाता है तो भी बिजली सप्लाई बंद नहीं की जाएगी. कंपनी ने यह कदम उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है ताकि ऐप अपडेट के दौरान कोई असुविधा न हो. लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी जिनका रिचार्ज 26 जून के बाद खत्म होगा.

26 जून से पहले रिचार्ज जरूरी

हालांकि, जिन उपभोक्ताओं का रिचार्ज 26 जून से पहले ही खत्म हो चुका है या होने वाला है, उन्हें तत्काल रिचार्ज कराने की सलाह दी गई है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है. इसलिए कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 26 जून से पहले अपना बिजली बिल जरूर रिचार्ज करा लें.

ALSO READ: Bihar Teacher: “सचिवालय की परिक्रमा न करें…”, पटना पहुंचे नाखुश शिक्षकों को ACS ने लगाई फटकार

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन