ePaper

Pappu Yadav: मोदी है तो मुमकिन है का नारा हुआ फेल, पप्पू यादव ने बताया भाजपा को कैसे हरा सकती है कांग्रेस

Updated at : 09 Apr 2025 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
Pappu Yadav

Pappu Yadav

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि 11 साल में पीएम मोदी ने क्या किया. उनका दावा था कि 2014 से पहले हिंदू और देश खतरे में नहीं थे, लेकिन मोदी के आने के बाद से ही यह संकट पैदा हुआ है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पटना. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि भाजपा की ताकत कम हुई है, लेकिन उसे हराना आज भी किसी एक दल से संभव नहीं है. पूर्णिया में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा, “आज की तरीख में ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा खत्म हो चुका है, लेकिन मेरा मानना है कि बीजेपी को हराने के लिए हिंदी पट्टी में गठबंधन जरूरी है, क्योंकि क्षेत्रीय दल अकेले बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते.”

व्यक्तिगत रिश्ते पर टिप्पणी नहीं

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और अखिलेश के व्यक्तिगत रिश्तों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, “हम कोई ज्योतिषी नहीं हैं. व्यक्तिगत रिश्ते किसी के भी साथ हो सकते हैं.” बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सक्रियता पर पप्पू यादव ने कहा कि हिंदी पट्टी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “आरजेडी खुश रहे या न रहे इससे हमें फर्क नहीं पड़ता. सभी गठबंधन धर्म के तहत अपना काम कर रहे हैं.

बीजेपी को हराना हमारा लक्ष्य

कांग्रेस के भविष्य पर उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले लड़ेगी या नहीं, यह मैं नहीं बता सकता, लेकिन बीजेपी को हराना हमारा लक्ष्य है. पार्टी एक विचारधारा से चलती है और नेतृत्व जो दिशा तय करता है, उसी के आधार पर कार्यकर्ता काम करते हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका पर पप्पू यादव ने कहा कि वे लोगों को जोड़ने और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता विकास और जनता के मुद्दों पर ध्यान देना है. पप्पू यादव ने कहा कि देश का रुपया गिर गया, पड़ोसी देश दूर हो गए और अमेरिका टैरिफ बढ़ा रहा है, लेकिन मोदी चुप हैं.

बीजेपी एससी-एसटी विरोधी

दूसरी ओर पप्पू यादव ने बीजेपी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. बीजेपी को ओबीसी, एससी-एसटी और किसान विरोधी बताया. इसके विपरीत, कांग्रेस की सोच समाज के हर तबके को हिस्सेदारी देने की रही है, खासकर ओबीसी, एससी और एसटी को आगे बढ़ाने पर जोर देती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को मिलजुलकर काम करना होगा, उसे अकेले हराना मुश्किल होगा.

Also Read: Bihar Land Survey: सरकारी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन