Patna : सिपारा-महुली एलिवेटेड रोड अगस्त में होगा चालू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2024 12:40 AM

विज्ञापन

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के पहले चरण में सिपारा से महुली के बीच अगस्त से वाहनों का आवागमन शुरू हो जायेगा. एलिवेटेड रोड का 92 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. अब उस पर फिनिशिंग का काम हो रहा है.

विज्ञापन

प्रमोद झा, पटना : मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के पहले चरण में सिपारा से महुली के बीच अगस्त से वाहनों का आवागमन शुरू हो जायेगा. एलिवेटेड रोड का 92 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. अब उस पर फिनिशिंग का काम हो रहा है. इसमें कास्टिंग, बिटुमिनस के साथ एलिवेटेड रोड पर लाइट लगायी जा रही हैं. सूत्र ने बताया कि अगस्त तक सभी काम पूरा होने के बाद उस पर आवागमन चालू किया जायेगा. इसके चालू होने से पटना के दक्षिण रहने वाले लाखों लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी. सिपारा से महुली के बीच की दूरी पांच मिनट में तय होगी.

मीठापुर से सिपारा के बीच हो रही पाइलिंग

मीठापुर से सिपारा के बीच दूसरे चरण में निर्माण के लिए पाइलिंग हो रही है. मीठापुर से सिपारा के बीच 2.1 किमी एलिवेटेड रोड बनना है. इसके निर्माण में लगभग दो साल लगेंगे. इसके बाद मीठापुर से महुली होते हुए पुनपुन तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी. महुली से आगे पुनपुन तक फोरलेन का निर्माण हो रहा है.

भूपतिपुर के पास बन रहा 600 मीटर का रैंप

सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड को चालू करने के लिए भूपतिपुर के पास रैंप का निर्माण हो रहा है. 600 मीटर रैंप बनाने के लिए छोटे-बड़े मिला कर कुल 39 पायों का निर्माण हो रहा है. इनमें चार पाये तैयार हो चुके हैं. इसी रैंप से ही लोग एलिवेटेड रोड पर चढ़ेंगे. सूत्र ने बताया कि भूपतिपुर के पास फोरलेन का रैंप तैयार हो रहा है. इसके लिए मिट्टी भरने का काम पूरा हो गया है. सिपारा गुमटी से आगे 400 मीटर का काम होना है.

एलिवेटेड रोड पर लग रहा नॉयज बैरियर

एलिवेटेड रोड के दोनों साइड रहने वाले लोगों को वाहनों के हॉर्न और शोर से बचाव के लिए नॉयज बैरियर लगाने का काम हो रहा है. पांच किलोमीटर तक नॉयज बैरियर लगेगा. आधिकारिक सूत्र ने बताया कि एलिवेटेड रोड के दोनों साइड रेलिंग पर विशेष किस्म की ग्लास लगायी जा रही है. इससे पुल से बाहर आवाज कम होने पर आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन