Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन
sharda sinha file photo

शारदा सिन्हा(File Photo)

Sharda Sinha Health Update: लोग गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. उनके बेटा अंशुमान ने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि मां कि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है.

विज्ञापन

Sharda Sinha Health Update: लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गयी है. फिलहाल शारदा सिन्हा की हालत गंभीर होने के कारण उनको दिल्ली एम्स के ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. उनके बेटा अंशुमान ने अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करते हुए ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि अब मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई है. यह खबर सच है, प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरूरत है, क्योंकि मां की हालत फिलहाल बहुत गंभीर है.

शारदा सिन्हा के बेटा अंशुमान ने हेल्थ को लेकर दी जानकारी

इसके बाद यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर शारदा सिन्हा के बेटा अंशुमान ने लोगों से अपील करते हुए छठी मईया से प्रार्थना करने के लिए कह रहे है. वीडियो के माध्यम से कह रहे है कि मां शारदा सिन्हा की हालत बहुत ही गंभीर है, आप लोग प्रार्थना करें. यह खबर सही है. मां की अचानक स्थिति बिगड़ी है, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. फिलहाल मां के स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिख रहा है.

Also Read: Chhath Puja Samgri: छठ पूजा के सामग्रियों से पटा शहर व बाजार, इस बार टोकरी-सूप और फलों की प्राइज में वृद्धि

छठ के गीतों को अपने स्वरों से सजा चुकीं हैं शारदा सिन्हा

पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा ने छठ पूजा से ठीक पहले वेंटिलेटर पर चली गयी है. बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है. आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. बतादें कि शारदा सिन्हा ने लगभग छह दर्जन छठ के गीतों को अपने स्वरों से सजा चुकीं हैं. लोक गायिका शारदा सिन्हा हर साल छठ पर अपना एक गीत का वीडियो रिलीज करती रही हैं.

शारदा सिन्हा के बेटा रोते हुए जारी किया वीडियो

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन