इ शंभूनाथ सिन्हा व कमल किशोर प्रसाद जदयू में शामिल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2024 1:33 AM
स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष इ शंभूनाथ सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा.
संवाददाता, पटना स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष इ शंभूनाथ सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा. जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयाेजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को पर्ची देकर जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलायी. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, विधान पार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधान पार्षद भीष्म सहनी, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ निहोरा प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा, प्रो नवीन आर्या चंद्रवंशी, अनिल कुमार, राहुल खंडेलवाल, चंद्रिका सिंह दांगी सहित अन्य मौजूद रहे. नालंदा जिला पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं कमल किशोर प्रसाद : नालंदा जिला पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी कमल किशोर प्रसाद ने बुधवार को जदयू का दामन थाम लिया. इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश सरकार प्रदेश के विकास और जन कल्याण की दिशा में निरंतर काम कर रही है. इ इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










