Satyadev Hospital: महिला के पेट में पल रहा था 8 किलो का स्प्लीन, सफल सर्जरी से डॉक्टरों ने निकाला

Updated:
विज्ञापन

Satyadev Super Speciality Hospital

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Satyadev Super Speciality Hospital: पटना की एक 61 साल की महिला लंबे समय से पेट दर्द और सूजन से परेशान थी. सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जांच के बाद पता चला कि उनकी तिल्ली 8 किलो से अधिक बढ़ गई थी. डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक जटिल सर्जरी कर इसे निकाला.

विज्ञापन

Satyadev Super Speciality Hospital: पटना की रहने वाली 61 साल की निर्मला कुमारी (बदला हुआ नाम) लंबे समय से पेट में लगातार दर्द और असामान्य सूजन की समस्या से परेशान थीं. धीरे-धीरे उनका पेट इतना फूल गया कि दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित होने लगीं. जांच के लिए सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचने पर अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में पता चला कि उनका स्प्लीन (तिल्ली) अत्यधिक बढ़ चुका है, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी का निर्णय लिया. करीब डेढ़ घंटे तक चली जटिल सर्जरी में महिला के शरीर से 8 किलोग्राम से अधिक वजन का बढ़ा हुआ स्प्लीन सफलतापूर्वक निकाला गया.

विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि स्प्लीन की ग्रोथ कैंसरजनित नहीं थी, लेकिन इसके अत्यधिक बढ़ जाने के कारण मरीज को लगातार दर्द, पेट में भारीपन और अन्य गंभीर परेशानियां हो रही थीं. सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और अब वह स्वस्थ हैं.

सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमडी एवं वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन ने कहा कि कई बार पेट में होने वाले संक्रमण, बार-बार होने वाली सूजन संबंधी बीमारियों और कुछ रक्त संबंधी विकारों के कारण स्प्लीन का आकार असामान्य रूप से बढ़ सकता है. यदि समय पर इसकी पहचान और उपचार नहीं किया जाए तो यह मरीज के लिए गंभीर समस्या बन सकता है.

उन्होंने कहा कि पेट में लगातार दर्द, सूजन, भारीपन या भूख कम लगने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर आवश्यक जांच करानी चाहिए, ताकि बीमारी का समय रहते पता चल सके और उचित उपचार संभव हो सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन