बिहार में बालू व पत्थर खनन मजदूरों को भी मिल सकेगा सरकारी योजना का लाभ, तैयारी में जुटी सरकार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 May 2021 10:58 AM
राज्य में बालू और पत्थर खनन में लगे मजदूरों के संरक्षण और कल्याण की नीति बनेगी. इस संबंध में खान एवं भू-तत्व विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है. इसी वित्तीय वर्ष में इस नीति को लाने की तैयारी की जा रही है. इसका फायदा करीब एक लाख मजदूरों को मिल सकेगा. फिलहाल इस तरह की नीति नहीं होने की वजह से खनन में लगे मजदूरों के साथ कोई भी अप्रिय घटना होने पर उनको या उनके परिवार को उचित सहायता नहीं मिल पाती है.
बिहार में बालू और पत्थर खनन में लगे मजदूरों के संरक्षण और कल्याण की नीति बनेगी. इस संबंध में खान एवं भू-तत्व विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है. इसी वित्तीय वर्ष में इस नीति को लाने की तैयारी की जा रही है. इसका फायदा करीब एक लाख मजदूरों को मिल सकेगा. फिलहाल इस तरह की नीति नहीं होने की वजह से खनन में लगे मजदूरों के साथ कोई भी अप्रिय घटना होने पर उनको या उनके परिवार को उचित सहायता नहीं मिल पाती है.
सूत्रों के अनुसार खनन कार्य में जुटे मजदूर बंदोबस्तधारियों की देखरेख में काम करते हैं. इन मजदूरों का काम जोखिम भरा होता है. इनका पंजीकरण नहीं होने की वजह से विभाग या सरकार को मजदूरों की संख्या सहित अन्य जानकारी नहीं होती है. ऐसे में मजदूरों के साथ हादसा होने की भी जानकारी विभाग या सरकार तक नहीं पहुंच पाती है.
सूत्रों का कहना है कि बंदोबस्तधारियों द्वारा भी इन मजदूरों से तय मानक से अधिक देर तक काम लिया जाता है और उचित पारिश्रमिक भी नहीं मिलती है. हादसा होने के बाद मजदूरों के परिजनों को उचित मुआवजा भी नहीं मिलता है.
खान एवं भू-तत्व विभाग के मंत्री जनक राम ने कहा कि खनन कार्य में जुटे राज्य के मजदूरों के संरक्षण और कल्याण के लिए नीति बनाने की तैयारी हो रही है. इसके बाद खनन कार्य में जुटे मजदूरों का पंजीकरण हो सकेगा और उनको और उनके परिवार को भी जरूरत के समय मदद दी जा सकेगी.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










