राजद का स्थापना दिवस समारोह आज भाग लेंगे लालू प्रसाद सहिज कई दिग्गज

Updated at : 05 Jul 2024 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
राजद का स्थापना दिवस समारोह आज भाग लेंगे लालू प्रसाद सहिज कई दिग्गज

पांच जुलाई को को राजद का 28 वां स्थापना दिवस समारोह राजद के राज्य कार्यालय सहित राज्य के सभी जिलों में धूमधाम से मनाया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

पांच जुलाई को को राजद का 28 वां स्थापना दिवस समारोह राजद के राज्य कार्यालय सहित राज्य के सभी जिलों में धूमधाम से मनाया जायेगा. राज्य कार्यालय में आयोजित समारोह में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित वरिष्ठ नेता विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे. राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इस समारोह में पांच जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी सहित सक्रिय नेता और कार्यकर्ता भी भाग लेंगे.

इसके अलावा जिला मुख्यालयों पर राजद समारोह आयोजित किये जायेंगे. स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम की तैयारी में प्रदेश राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल ,प्रमोद कुमार राम, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, ईं अशोक यादव,निर्भय कुमार आंबेडकर, संजय यादव, जेम्स कुमार यादव सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी लगे हुए हैं. सभी पदाधिकारियों को अलग से जिम्मेदारियां दी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन