फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार बने रंजीत रंजन व कोषपाल प्रकाश झा

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य फार्मेसी काउंसिल का सोमवार को पूर्ण गठन संपन्न हो गयी. काउंसिल की विशेष बैठक में अध्यक्ष डाॅ प्रकाश सिन्हा की उपस्थिति में कार्यकारिणी सदस्यों, रजिस्ट्रार और कोषपाल का चयन कर लिया गया.

विज्ञापन

पटना. बिहार राज्य फार्मेसी काउंसिल का सोमवार को पूर्ण गठन संपन्न हो गयी. काउंसिल की विशेष बैठक में अध्यक्ष डाॅ प्रकाश सिन्हा की उपस्थिति में कार्यकारिणी सदस्यों, रजिस्ट्रार और कोषपाल का चयन कर लिया गया. सदस्यों ने कार्यकारणी सदस्य के रूप में अर्जेश राज, अजय कुमार और डाॅ सुधीर कुमार का चुनाव किया. इसके बाद कार्य की अधिकता और छात्र हित में कार्यकारी व्यवस्था के तहत रंजीत रंजन को राज्य फार्मेसी काउंसिल का रजिस्ट्रार बनाया गया और प्रकाश कुमार झा को राज्य फार्मेसी काउंसिल का कोषपाल बनाया गया है. बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के अध्यक्ष डाॅ प्रकाश सिन्हा ने की, जिसमें उपाध्यक्ष सतीश शंकर पाठक निर्वाचित सदस्य अर्जेश राज, प्रकाश कुमार झा, मनीष कुमार, विकास कुमार सिंह, अभितोष राणा, मनोनीत सदस्य अजय कुमार, डाॅ सुधीर कुमार, रंजीत रंजन, संजय कुमार के साथ पदेन सदस्य राज्य औषधि नियंत्रक, सरकारी दवा विश्लेषक और डा किरण कुमारी शामिल हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन