पटना : पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 2.10 मीटर नीचे, प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

पुनपुन नदी में बढ़ा जलस्तर

झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर पुनपुन नदी पर दिख रहा है, जिसका जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है. कररुआ नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Water Level Rises In Punpun River : झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर पुनपुन समेत क्षेत्र की अन्य नदियों पर दिखने लगा है. पुनपुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. वहीं, जहानाबाद से सटे धनरूआ क्षेत्र में कररुआ नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

48.50 मीटर दर्ज हुआ पुनपुन नदी का जलस्तर

प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को पुनपुन नदी का जलस्तर 48.50 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 50.60 मीटर है. नदी अभी खतरे के निशान से 2.10 मीटर नीचे है, लेकिन पानी में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

कररुआ नदी का पानी भी लगातार बढ़ रहा

धनरूआ के जहानाबाद सीमा से सटे इलाकों में कररुआ नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है. संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

अलर्ट मोड पर बाढ़ नियंत्रण विभाग

फ्लड कंट्रोल के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. विभाग की टीम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. एहतियात के तौर पर सभी संबंधित पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

लगातार बारिश पर प्रशासन की नजर

अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है. बावजूद इसके लगातार बारिश और जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. तटीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन