शिक्षकों के तबादले में पति-पत्नी के मामले में प्राथमिकता : मंत्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 1:53 AM
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि शिक्षकों के तबादले की नीति बनने के बाद इस साल हमलोग शिक्षकों का तबादला भी करेंगे.
संवाददाता, पटना शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि शिक्षकों के तबादले की नीति बनने के बाद इस साल हमलोग शिक्षकों का तबादला भी करेंगे. हमलोगों की कोशिश होगी शिक्षकों के तबादले में यदि पति-पत्नी शिक्षक हैं या फिर स्वास्थ्य की कोई समस्या है तो उसे प्राथमिकता दी जाये, जिससे स्कूल में पठन-पाठन का काम ठीक से हो सके. हालांकि फिलहाल इसके लिए नीति बनाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है जो दो से तीन सप्ताह में शिक्षकों के तबादला को लेकर नीति निर्धारण करेगी. यह जरूरी नहीं है कि पूरे बिहार में शिक्षकों का तबादला किया जाए, जहां जरूरी होगा वहीं तबादला होगा. मंत्री सुनील कुमार ने यह बातें जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं. इस दौरान भवन निर्माण मंत्री जयंत राज भी मौजूद रहे. इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ी संख्या में शिक्षकों को हटाये जाने पर कहा कि सही प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण यह कार्रवाई हो रही है. बिहार में एक लाख 87 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, उसमें से बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो सही प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं. हालांकि उन्होंने किसी तरह की गड़बड़ी होने से इंकार किया है. नियमावली के तहत रालोजपा का कार्यालय आवंटन रद्द किया गया : जयंत राज: भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने रालोजपा का कार्यालय आवंटन रद्द किए जाने के सवाल पर पत्रकारों से कहा है कि सरकारी नियमावली के तहत कार्रवाई हुई है. राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है. साथ ही उन्होंने बताया कि रालोजपा को आवंटित आवास का किराया बीते दो वर्षों से बाकी था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










