वीरेंद्र रविदास हत्या मामले में आरोपितों के घर कुर्की की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2025 12:59 AM
गौरीचक थाना क्षेत्र के कांडप गोपालपुर गांव में वीरेंद्र रविदास के हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपितों ने अपने-अपने घर पर इश्तेहार चिपकाने के बावजूद अब तक सरेंडर नहीं किया है
फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के कांडप गोपालपुर गांव में वीरेंद्र रविदास के हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपितों ने अपने-अपने घर पर इश्तेहार चिपकाने के बावजूद अब तक सरेंडर नहीं किया है. इस मामले पुलिस सब उनके घरों की कुर्की जब्ती करने की तैयारी कर रही है. गौरीचक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि विगत 7 जुलाई 2024 को गौरीचक थाना क्षेत्र के गोपालपुर कंडाप में हुई हत्या मामले में गौरीचक थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी कांड में अजमानतीय गिरफ्तारी वारंट निर्गत होने के बावजूद भी हत्यारोपी चिंटू कुमार पिता अरुण सिंह, लवलेश सिंह उर्फ लवजीत सिंह पिता अनुज सिंह उर्फ अन्नु सिंह एवं लेदु सिंह पिता राज बल्लम सिंह तीनों ग्राम गोपालपुर कंडाप गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे थे. इस संबंध में न्यायालय द्वारा इश्तेहार निकाल आरोपितों का घर चश्पाया गया था. गौरीचक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह कांड के अनुसंधान कर्ता आशीष कुमार चौधरी ने उपरोक्त तीनों आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया था.अब जल्द ही तीनों हत्यारोपियों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










