डांस व एक्टिंग का रील्स शेयर कर प्राची बनीं सोशल मीडिया स्टार

Updated:
विज्ञापन

Patna News : आठवीं कक्षा में पढ़ रही प्राची अपनी प्रतिभा के चलते सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं.

विज्ञापन

आठवीं कक्षा में पढ़ रही प्राची अपनी प्रतिभा के चलते सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं. अपनी बहुमुखी प्रतिभा से सबका ध्यान आकर्षित कर रही हैं. पढ़ाई में अव्वल, डांस और एक्टिंग में माहिर प्राची ने महज छह साल की उम्र में मिमिक्री और डांस करना शुरू कर दिया था. अभी उन्हें मोज पर 12 लाख व इंस्टाग्राम पर 1.8 लाख फॉलोअर हैं. हाल ही में, भाई दूज के रील्स को 56 लाख से अधिक लोगों ने देखा. प्राची बताती हैं कि इसमें माता-पिता का काफी सहयोग है. पिता पंकज कुमार यादव ही वीडियो शूट करते हैं. प्राची को सोनपुर मेला जैसे बड़े आयोजनों में प्रस्तुति के लिए भी बुलाया जाता है. वहीं, कंपनियों से विज्ञापन के लिए पैसे भी मिलते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन