पटना: बिहटा में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, 10-12 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

बिहटा पावर हाउस

बिहटा नगर परिषद और ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग की अव्यवस्था से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. 10-12 घंटे भी बिजली न मिलने से लोगों को पढ़ाई और कारोबार में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानिए इस समस्या की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Patna News : बिहटा नगर परिषद और प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है. एयरफोर्स के पास स्थित पावर हाउस से संचालित ग्रामीण इलाकों में मुश्किल से 10-12 घंटे भी बिजली मिल पा रही है. दिन हो या रात, बार-बार बिजली कटने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा स्थायी समाधान

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कटौती की शिकायत को लेकर जेई और एसडीओ को लगातार फोन किया जा रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है. पावर हाउस में संपर्क करने पर कभी तकनीकी खराबी तो कभी अन्य कारण बताकर बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात कही जाती है. लगातार बनी इस स्थिति को लेकर ग्रामीण उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

पढ़ाई और कारोबार पर भी असर

उपभोक्ता अमरजीत राम ने बताया कि दिन हो या रात, कई बार लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं रहती है. कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ.

वहीं, उपभोक्ता विकास पासवान ने कहा कि बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं. शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और बार-बार होने वाली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है.

जल्द सुधार का आश्वासन

इस संबंध में बिहटा बिजली विभाग के एसडीओ नरेश प्रसाद ने जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किए जाने की बात कही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन