पटना में गंगा प्रसाद के हाथों अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी

Updated:
विज्ञापन

डाक टिकट जारी के दौरान मौजूद मंत्री शीश मंडल, सांसद उपेंद्र कुशवाहा व अन्य

सीतामढ़ी के अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति में पटना में डाक टिकट जारी किया गया है. पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने इसका अनावरण किया, जो स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को सम्मानित करता है. यह पहल नई पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान से अवगत कराएगी.

विज्ञापन

सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Postage Stamp Of Ramphal Mandal Released : सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति में रविवार को पटना में डाक टिकट जारी किया गया. भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ओर से जारी इस डाक टिकट के माध्यम से शहीद रामफल मंडल के बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को सम्मान दिया गया.

पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया अनावरण

समारोह के मुख्य अतिथि सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने शहीद रामफल मंडल की स्मृति में जारी डाक टिकट का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. शहीदों के योगदान को याद करना राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री शीला मंडल, सांसद उपेंद्र कुशवाहा, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार शशि शालिनी कुजुर तथा बाजपट्टी विधायक रामेश्वर कुमार महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही.

नई पीढ़ी को बताएगा शहीद का संघर्ष

वक्ताओं ने कहा कि डाक टिकट के माध्यम से शहीद रामफल मंडल की वीरगाथा देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी. यह नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के स्थानीय और गुमनाम नायकों के संघर्ष, साहस और बलिदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. समारोह में उपस्थित लोगों ने शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन