लॉकडाउन : पटना में पुलिस ने एक दिन में 254 वाहन चालकों पर लगाया 2.5 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

देशव्यापी लॉकडाउन के 11वें दिन शनिवार को बेवजह सड़क पर आने जाने वाले 254 वाहन चालकों पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाया गया

विज्ञापन

पटना : देशव्यापी लॉकडाउन के 11वें दिन शनिवार को बेवजह सड़क पर आने जाने वाले 254 वाहन चालकों पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाया गया. पटना के जगदेव पथ, आशियाना मोड़, शेखपुरा मोड़, हड़ताली चौराहा, आयकर गोलंबर, वोल्टास मोड़, डाकबंगला चौराहा, जंक्शन गोलंबर, कारगिल चौक समेत पटना के कई प्रमुख चौक चौराहों और ट्रैफिक प्वाइंट पर देर शाम तक यह अभियान चलाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना में ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस बल के सिपाहियों और अधिकारियों ने अभियान के दौरान सड़क पर आने जाने का वाजिब वजह नहीं बताने वाले वाहन चालकों को सरकारी आदेश के उल्लंघन के जुर्म में न्यूनतम जुर्माना 500 रुपये का किया. साथ ही, चालकों से उनका डीएल और वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी मांगा गया़ पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस के कागजातों की भी जांच की गयी़ जिन वाहन चालकों के पास ये कागजात नहीं थे, उनको इसके एवज में अलग से फाइन किया गया.

पटना पुलिस के अभियान के दौरान डीएल और इंश्योरेंस नहीं रखनेवालों से एक-एक हजार रुपये का अतिरिक्त फाइन लिया गया जबकि बिना आरसी वाहन चलनाने वालों पर पांच हजार रुपये का चालान काटा गया. अधिक फाइन हो जाने पर वाहन चालकों के द्वारा गिड़गिड़ाने की स्थिति में फाइन की राशि को कम करके एक से डेढ़ हजार रुपये तक भी कर दिया जा रहा था़ देर शाम तक 185 वाहन चालकों से ऑनस्पॉट 1.70 लाख का जुर्माना वसूला गया जबकि पास में पैसे नहीं होने के कारण तत्काल जुर्माना देने में असमर्थतता व्यक्त करने वाले 69 वाहन चालकों पर 80 हजार का पेंडिंग जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन