कैंपस : गंगा देवी महिला कॉलेज में किया गया पौधारोपण

Updated:
विज्ञापन

लायंस क्लब पटना फेमिना की ओर से गंगा देवी महिला कॉलेज में पौधारोपण किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना लायंस क्लब पटना फेमिना की ओर से गंगा देवी महिला कॉलेज में पौधारोपण किया गया. क्लब की अध्यक्ष शाहीन परवीन ने पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया. सचिव नवजोत काजल ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. रीजनल प्रेसिडेंट डॉ नीतू दुबे ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके समझाये, साथ ही हेल्थ कैंप लगाने पर जोर दिया. प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने कहा कि आज जिस तरह से मौसम बदल रहा है, इसके लिए पौधारोपण के साथ संरक्षण करना जरूरी हो गयी है. छात्राओं ने कॉलेज कैंपस में मौजूद पौधों को बचाने का संकल्प लिया. इस दौरान कॉलेज की छात्राएं, टीचर्स और क्लब की सदस्य मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन