PHOTOS : पटना में भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, हिरासत में लिए गए कई लोग; तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

Updated:
1 / 10
70वीं BPSC में न्यायिक जांच, बिहार की सभी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देखते हुए CM हाउस और लोकभवन के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई. पुलिस और CRP के जवानों ने मोर्चा संभाला. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत भी हुई, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.
फुल स्क्रीन में देखें

भीम आर्मी का प्रदर्शन

70वीं BPSC में न्यायिक जांच, बिहार की सभी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देखते हुए CM हाउस और लोकभवन के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई. पुलिस और CRP के जवानों ने मोर्चा संभाला. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत भी हुई, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 10
प्रदर्शन से पहले पटना में कड़ी सुरक्षा
फुल स्क्रीन में देखें

प्रदर्शन से पहले पटना में कड़ी सुरक्षा

भीम आर्मी के प्रदर्शन को लेकर CM हाउस और लोकभवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई. बड़ी संख्या में पुलिस और CRP के जवानों की तैनाती की गई.

3 / 10
सड़क पर कार्यकर्ताओं से ज्यादा दिखी पुलिस
फुल स्क्रीन में देखें

सड़क पर कार्यकर्ताओं से ज्यादा दिखी पुलिस

प्रदर्शन स्थल और आसपास के रास्तों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी नजर आए. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों की ओर जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी.

4 / 10
हाथों में मांगों के पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
फुल स्क्रीन में देखें

हाथों में मांगों के पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

भीम आर्मी के कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन में पहुंचे. 70वीं BPSC की न्यायिक जांच और 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग प्रमुख रही.

5 / 10
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत
फुल स्क्रीन में देखें

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत

प्रदर्शन के दौरान आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई. कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई.

6 / 10
कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया डिटेन
फुल स्क्रीन में देखें

कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया डिटेन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की. इस दौरान कई भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें मौके से हटाया गया.

7 / 10
CRP ने भी संभाला मोर्चा
फुल स्क्रीन में देखें

CRP ने भी संभाला मोर्चा

बिहार पुलिस के साथ CRP के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा नजर आई.

8 / 10
70वीं BPSC की न्यायिक जांच की मांग
फुल स्क्रीन में देखें

70वीं BPSC की न्यायिक जांच की मांग

प्रदर्शनकारियों ने 70वीं BPSC परीक्षा से जुड़े मामलों की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई. कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.

9 / 10
85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग
फुल स्क्रीन में देखें

85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बिहार की सरकारी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की. उनका कहना है कि राज्य की नौकरियों में बिहार के युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

10 / 10
सुरक्षा घेरे में रहा CM हाउस और लोकभवन
फुल स्क्रीन में देखें

सुरक्षा घेरे में रहा CM हाउस और लोकभवन

प्रदर्शन के दौरान CM हाउस और लोकभवन की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही. सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन